आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर में अमेरिका के वेस्ले सो को हराकर हासिल की एकल बढ़त

0

नई दिल्ली: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने ग्रैंड शतरंज टूर के सुपरबेट क्लासिक के आठवें दौर में अमेरिका के वेस्ले सो को हराकर एकल बढ़त हासिल कर ली। काले मोहरों से जीत के साथ प्रज्ञानंद के कुल पांच अंक हो गए हैं। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने भी एक अन्य अमेरिकी लेवोन अरोनियन को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव ने अमेरिका के फैबियानो कारूआना के साथ ड्रॉ खेला जबकि स्थानीय जीएम डेक बोगदान-डैनियल ने भी पोलैंड के डूडा जान-क्रिज्स्टोफ के साथ ड्रॉ खेला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here