मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग सीजन 2: मुकाबले के लिए सभी सातों टीमें तैयार,रजत पाटीदार, आवेश खान, वेंकटेश जैसे बड़े सितारे उतरेंगे मैदान में 

0

भोपाल/ ग्वालियर। मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL)2025 दूसरा सीजन कल 12 जून से ग्वालियर में शुरू होने जा रहा है। लीग लीग का पहला मुकाबला कल शाम 7:30 से ग्वालियर चीतास और चंबल घड़ियाल के बीच खेला जाएगा , जबकि 13 जून को इसका दूसरा मुकाबला भोपाल लेपर्ड्स और जबलपुर रॉयल्स के बीच होगा। MPL की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, मैदान सज चुका है,खिलाड़ी चौके छक्के लगाने के लिए तैयार है लेकिन इस बार दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है कि उन्हें इस बार फ्री एंट्री नहीं मिलेगी।उन्हें ₹50 का टिकट खरीदना अनिवार्य होगा।

इस बार इस लीग के मुकाबले और रोमांचक होंगे क्योंकि पहले की तुलना में टीमों की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 हो गई है। खास बात यह है कि पहली बार इस लीग में महिला क्रिकेटर्स की 3 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। सभी मैच ग्वालियर के शंकरपुर में स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएँगे। लीग का फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर 24 जून को खेला जाएगा।

मध्य प्रदेश लीग अब युवा क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा मंच बन चुकी है। पिछले साल इस लीग से 11 खिलाड़ी सीधे आईपीएल में पहुंचे थे। इस बार भी मध्य प्रदेश के लिए खुशी की बात है कि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीत हासिल की है।RCB के कप्तान रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के ही रहने वाले हैं, जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।टूर्नामेंट में 7 टीम में होने से इस बार कुल 28 मैच खेले जाएंगे जिसमें 24 मैच पुरुषों के जबकि चार मैच महिला क्रिकेटरो के होंगे।महिला क्रिकेट टीमें भी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों के मुकाबले 24 जून के बाद खेले जाएंगे। 

दर्शकों के लिए 50 रूपए का टिकट

इस बार MPL 2025 में दर्शकों के लिए एक नया नियम भी लागू किया गया है. पिछले साल फ्री एंट्री के कारण भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई थी और स्टेडियम में पथराव व लाठीचार्ज जैसी घटनाएं हुई थीं। इस वजह से इस बार हर दर्शक को मैच देखने के लिए 50 रुपये का टिकट खरीदना होगा। टिकट जिला ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे और एक व्यक्ति अधिकतम 10 टिकट ही खरीद सकेगा।

MPL में भाग लेने वाली कुल सात टीम इस तरह है…

ग्वालियर चीता,भोपाल लेपर्ड्स,जबलपुर रॉयल लायंस, रीवा जगुआर,इंदौर पिंक पैंथर्स,चंबल घड़ियाल,बुंदेलखंड बुल्स।महिला टीमें:चंबल घड़ियाल,भोपाल वुल्व्स बुंदेलखंड बुल्स।

Madhya Pradesh T20 League 2025: की टीमें इस प्रकार है… 
भोपाल लेपर्ड… 

आबिद उर रहमान, गौतम रघुवंशी, हर्ष दीक्षित, कार्तिक परिहार, कुलदीप गेही, शिवांग कुमार, यश दुबे, अनिकेत वर्मा, आयुष मंकार, हिमांशु शिंदे, कुणाल राय, माधव तिवारी, शुभम कुशवाह, गौरव पिचोनिया, अक्षय सिंह, अर्शद खान, कमल त्रिपाठी, रोशन केवट।

बुंदेलखंड बुल्स…. 

अभिषेक मावी, अमन सोलंकी, आर्यन तिवारी, शांतनु रघुवंशी, शुभम कैथवास, सोमू सिंह सिकरवार, विवेक शर्मा, अभिषेक पाठक, हर्ष गवली, अमन यादव, आवेश खान, दिव्यांशु यादव, करन ताहलियानी, प्रियांशु शुक्ला, सागर शर्मा, सौम्य पांडेय।

चंबल घड़ियाल….. 

अपूर्व द्विवेदी, हरप्रीत सिंह, रुद्रांश सिंह, सूरज सेंगर, आकाश राजावत, अंकुश सिंह, पंकज शर्मा, राज डाबी, शुभम शर्मा, त्रिपुरेश सिंह, विनीत रावत, अमन भदौरिया, आर्यन पांडेय, कुलदीप सेन, नयनराज मेवाड़ा, रोहित राजावत।

ग्वालियर चीता… 

हर्षवर्धन हार्डिया, रजत पाटीदार, ऋषभ चौहान, वरुण शिंदे, अजय मिश्रा, अन्वेष चावला, अर्पित पटेल, मंगेश यादव, पार्थ चौधरी, पार्थ साहनी, प्ररब्ध मिश्रा, विकास शर्मा, आकाश रघुवंशी, इंदर सिंह बंजारा, राकेश ठाकुर, अनंत दुबे, सूरज यादव, विष्णु भारद्वाज।

इंदौर पिंक पैंथर्स….

अखिल यादव, अक्षत रघुवंशी, अमन जैन, अंकुर सिंह चौहान, लकी मिश्रा, मासूम रज़ा, शुभम राठौर, वेंकटेश अय्यर, विक्रांत भदौरिया, अर्पित गौड़, महफूज़ पटेल, राहुल चंद्रोल, अविरल सिंह, कुलवंत खेझरोलिया, मिहिर हिरवानी, पारुष मंडल, पावन निरवानी, सिद्धांत अग्रवाल।

जबलपुर रॉयल लायंस…. 

अधीर प्रताप सिंह, अाकर्ष सिंह, अतुल कुशवाह, धर्मेश पटेल, अनुभव अग्रवाल, प्रभांशु शुक्ला, रितेश शाक्य, संजोग सिंह, सारांश जैन, तानिष्क यादव, अभिषेक भंडारी, सिद्धार्थ पाटीदार, अंकित कुशवाह, पंकज पटेल, राहुल बाथम, ऋतिक टाडा।

रीवा जैगुआर्स.. 

अथर्व महाजन, मुकुल राघव, पार्थ गोस्वामी, पृथ्वीराज सिंह तोमर, जयदेव सिंह, प्रांजुल पुरी, राधाकृष्ण द्विवेदी, चंचल राठौर, हिमांशु मंत्रि, आर्यन देशमुख, हर्षवर्धन सिंह, कनिष्क दुबे, कुमार कार्तिकेय, piyush तिवारी, रामवीर गुर्जर, सागर सोलंकी, सारांश सुराणा, शिवम शुक्ला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here