भारतीय अंडर-16 बास्केटबॉल टीम बुधवार को मालदीव के लिए रवाना होगी..

0
भोपाल के ए. सुरेश भारतीय टीम के कोच होंगे

भोपाल: 12-16 जून तक मालदीव में आयोजित होने वाली फीबा अंडर 16 एशिया कप साबा क्वालीफायर्स, 2025 हेतु भारतीय टीम बुधवार को इंदौर से मालदीव के लिए रवाना होगी. भारतीय टीम का कैंप बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर में 18 मई आयोजित किया गया. टीम के कोच आयुक्त, कोष एवं लेखा, पर्यावास भवन में कार्यरत भोपाल के ए सुरेश होंगे.

भारतीय बास्केटबॉल महासंघ द्वारा सुरेश को कोच बनाये जाने पर अतुल श्रीवास्तव, कुमेल अब्बास, अवतार सिंह, उदयांश यादव, संजय पाटिल, उज्जवल तिर्की, मुजीब उर रहमान, यशवंत कुशवाहा, विजय शर्मा सहित भोपाल के समस्त बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. भारतीय टीम अपना पहला मुक़ाबला 12 जून को बांग्लादेश के विरुद्ध खेलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here