राष्ट्रीय शालेय कुश्ती में मध्य प्रदेश को मिले दो ब्रांज मेडल

0

भोपाल:16 से 20 नवंबर 2024 तक गोरखपुर (उ.प्र.) में 68-वीं राष्ट्रीय शालेय बालक/बालिका अंडर-14 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता चल रही है।प्रतियोगिता के पहले ही दिन मध्य प्रदेश के पहलवानों ने दो कांस्य पदक अर्जित किये।

बालीका वर्ग के 33 किलोग्राम वज़न वर्ग में मऊ (इंदौर) निवासी नव्या पाल ने आंध्र प्रदेश,विद्या भारती, बिहार को हराते हुए कांस्य पदक के लिए पंजाब को बाइ फ़ाल हराकर मध्य प्रदेश के लिए पहला कांस्य पदक अर्जित किया।वहीं बालक वर्ग के 57 किलोग्राम में नैतिक कुमार मऊ (इंदौर) निवासी ने पंजाब,हिमाचल, झारखंड को हराते हुए कांस्य पदक के लिए बिहार को बाई फ़ाल हराकर मध्य प्रदेश को दूसरा पदक दिलाया।

ओलंपियन पप्पू यादव पहलवान, मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ के सचिव सुरेश यादव तथा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों सहित विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर, विक्रम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फा़तिमा बानो की ओर से मध्य प्रदेश के इन दोनों बालक/बालिका पहलवानों को आज प्रतियोगिता के पहले दिन दो कांस्य पदक दिलाने के लिए बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।सांथ ही टीम में गए दल प्रबंधक बृजेश शर्मा एवं दल प्रशिक्षक=लोकेश परमार,अब्दुल उमेर, विशेष रूप से इन दोनों पहलवानों के माता-पिता एवं उस्ताद ख़लीफा़ओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाइयां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here