राज्यस्तरीय शालेय में मप्र अकादमी के दीक्षांत, सिद्धांत, राजवीर ने जीते स्वर्ण

0

भोपाल: मप्र राज्य कराते अकादमी के खिलाड़ियों ने इंदौर में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन कर पांच स्वर्ण व तीन रजत सहित कुल आठ पदक जीते। खेलमंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

अंडर 19 बालक वर्ग के 78 किग्रा भार वर्ग में अकादमी के दीक्षांत कटारिया ने स्वर्ण पदक जीता, 58 किग्रा में अकादमी के राजवीर सिंह, बालिका वर्ग में 48 किग्रा में धड़कन शाह व 60 किग्रा में कल्याणी कोदोपे ने स्वर्ण पदक जीते। 56 किग्रा में रूषा तम्बत ने रजत पदक जीते। इसके अलावा पे एंड प्ले के सिंद्धांत, पीयूष ने स्वर्ण तथा रिदि्ध अग्रवाल ने रजत पदक जीते। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह सभी पदक विजेता खिलाड़ी मप्र अकादमी में कोच हर्षित विश्वकर्मा, कुलदीप कंदील दीपक पलाश समाधिया के मार्गदर्शन में
प्रशिक्षणरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here