विश्व पैरा-एथलीट्स चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का मान बढ़ा

0

Nst news, भोपाल. नई दिल्ली में हो रही विश्व पैरा-एथलीट्स चैंपियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण देखने को मिला। इस आयोजन में मध्यप्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह परिहार को मेडल सेरेमनी में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने मंच पर दो पदकों का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. परिहार के साथ भोपाल से पैरा स्पोर्ट्स के संयुक्त सचिव डॉ. अनिल कुमार अग्रहरि भी मौजूद रहे। दोनों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

मध्यप्रदेश की इस सक्रिय भागीदारी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रदेश न केवल खेल प्रतिभा में समृद्ध है, बल्कि पैरा-खेलों को बढ़ावा देने में भी देश में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बनी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here