24.4 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

भोपाल में मध्य प्रदेश पैरा sports की हुई लॉन्चिंग, 23 अगस्त से पैरा एथलेटिक्स का होगा आयोजन

(Nst news) भोपाल।“मध्यप्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्री-लॉन्च कार्यक्रम भोपाल स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। इस खेल कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 23 अगस्त से टी टी नगर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रदेश के करीब 250 पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता भोपाल में पैरा एथलीट के लिए पहली बार होने जा रही है। इसका मस्कट बघीरा को बनाया गया है।

गत दिवस हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सांरग, पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी,पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, SAI के निदेशक अभिषेक सिंह चौहान, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के वर्किंग अध्यक्ष डॉ विवेक सिंह परिहार ,एवरेस्ट मेघा परमार,माउंटेन मैन अंकित सेन,पैरालंपिक पदक विजेता कपिल परमार एवं अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles