भोपाल। आस्टेªलिया के सिडनी में 19 से 29 मार्च 2018 तक आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर ने देश को रजत पदक दिलाया। मनीषा कीर ने भारतीय टीम में शामिल अमन अली इलाही के साथ मिक्स्ड डबल टेªप इवेन्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह पदक जीता। मनीषा कीर और अमन अली इलाही की जोड़ी ने 34 अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक भारत को दिलाया। इटली के खिलाड़ी 38 अंकों के साथ पहले और 28 अंकों के साथ चाइना के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। मनीषा कीर द्वारा जूनियर वल्र्ड कप में किये गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने मनीषा कीर को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मनीषा कीर ने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल चार पदक अर्जित किए है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 23 पदक जीते है जिनमें 18 स्वर्ण, 01 रजत और 04 कांस्य पदक शामिल हंै।

