भोपाल। राजधानी के उभरते साइक्लिस्ट अनंत सिंह मेहरा ने जबलपुर में संपन्न मध्यप्रदेश राज्य रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में अंडर 23 रोड़ रेस श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता. स्पर्धा में राज्यभर के 100 से अधिक साइक्लिस्टों ने भाग लिया।
यह अनंत का आठवां राज्य खिताब है, जिसमें पाँच रोड और तीन माउंटेन बाइक (MTB) खिताब शामिल है. जो राज्य स्तरीय साइक्लिंग सर्किट में उनकी निरंतर श्रेष्ठता को दर्शाता है। अनंत, दिसंबर में संबलपुर (ओडिशा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे. अनंत, इंटरनेशनल जूडोका, इंडियन जूडो टीम की कोच व वर्तमान में मप्र पुलिस में एडिशनल एसपी कमला रावत के बेटे हैं और बीएसएसएस कॉलेज में पढ़ते है।


