नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में अर्जुन तेंदुलकर और मोहम्मद शमी को शामिल किया है। इसी क्रम में शार्दुल ठाकुर को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड कर लिया है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स की रिलीज और रिटेंशन लिस्ट भी सार्वजनिक हो गई है, जिसमें टीम ने शार्दुल ठाकुर समेत कुल आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
पिछले ऑक्शन के बाद लखनऊ के पास पर्स में 10 लाख रुपए बचे थे। वहीं टीम ने कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया था। शार्दुल ठाकुर टीम में मोहसिन खान की चोट के बाद टीम में शामिल हुए थे। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। कप्तान ऋषभ पंत का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में था। टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। अब लखनऊ की पर्स में रिलीज-रिटेंशन के पास बचे हैं 22.95 करोड़ रुपए और 6 स्लॉट उसके पास बाकी हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने वाले खिलाड़ी
आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ।
लखनऊ सुपर जायंट्स की रिटेंशन लिस्ट
ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, एडेन मारक्रम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह।


