भोपाल। शहर की छोटी झील पर चल रही 34वीं केनो स्प्रिंट जूनियर सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन केनो स्प्रिंट बालक बालिका वर्ग की 1000मीटर के फाइनल रेसेस संम्पन्न हुई, जिसमें टीम मध्य प्रदेष टीम ने 6 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कास्य पदक सहित कुल 12 पदक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा। उड़ीसा टीम 5 स्वर्ण, 3 रजत सहित कुल 08 पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर एवं केरला टीम 1 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
साथ ही साथ 12वीं नेषनल ड्रेगन बोट रेस महिला, पुरूष 2000मीटर की रेसेस संम्पन्न कराई गई, जिसमें दिल्ली 3 स्वर्ण, 2 रजत, कुल 5 पदक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहा। महाराष्ट्र टीम 1 स्वर्ण, 2 रजत, कुल 3 पदक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर एवं चण्डीगढ़ टीम 2 स्वर्ण, 2 पदक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पदक विजेता खिलाड़ियों को बी.एस. यादव संयुक्त संचालक खेल और युवा कल्याण विभाग ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुनील श्रीवास्तव उप संचालक शिक्षा विभाग एवं अध्यक्ष बुन्देली साहित्य कला मंडल, कर्नल अमरीक सिंह, ओम बाबू मिश्रा ऐडवोकेट, विजेन्द्र सिंह संचालक यूनीकोन ई मोटर्स प्रशांत कुशवाह अध्यक्ष भारतीय क्याकिंग एवं केनोइंग संघ पी.एस.बुन्देला अध्यक्ष म.प्र. कयाकिंग केनोइंग संघ मयंक ठाकुर ओलंपियन आयोजन सचिव, विनोद मिश्रा विश्वामित्र अवार्डी, विलकिस मीर सचिव जम्मू एण्ड कश्मीर, दत्ता पाटिल सचिव महाराष्ट्र, दीपक कुमार सचिव चंडीगढ़, मजीत सिंह हरियाणा, मनोज सक्सेना, महेश विश्वकर्मा, राजू खनाडे, अशोक माछीवाल आदि तकनीकी अधिकारी पदक वितरण समारोह में उपस्थित रहे।
कल 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से 500मीटर केनो स्प्रिंट जूनियर सव जूनियर 500मीटर क्याक-1, क्याक-2, क्याक-4, केनो-1 केनो-2, केनो-4, बालक/बालिका वर्ग के फाइनल व ड्रेगन 500मीटर 10+2, 20+2 की स्पर्धाएं आयोजित कराई जावेगी।


