बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चुनी गईं मध्यप्रदेश की माही लामा

0

NST NEWS, भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी की प्रतिभावान मुक्केबाज माही लामा का चयन चीन में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप ऑफ बॉक्सिंग 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। माही 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 20 जून 2026 तक चीन में आयोजित होगी, जिसके लिए भारतीय दल चीन रवाना हो चुका है। माही लामा का भारतीय टीम में चयन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और राज्य बॉक्सिंग अकादमी में उपलब्ध कराए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का प्रमाण माना जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि माही की सफलता से प्रदेश में बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने माही लामा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वह चीन में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत और मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगी।  माही अकादमी में चीफ कोच रोशनलाल से प्रशिक्षणरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here