पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच के बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को झटका

0

नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप 2025 के 22वें मैच में मंगलवार, 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका ने बारिश प्रभावित मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस एंड स्ट्रेन नियम के तहत 150 रनों से मात दी। इस हार के साथ ही पाकिस्तान महिला टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई, जबकि बांग्लादेश भी पहले ही इस रेस से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच जीतने में सफल नहीं रही है, हालांकि उसके पास अभी एक मैच खेलना बाकी है।

पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को नुकसान हो गया। ऑस्ट्रेलिया अंक तालिका में दूसरे और इंग्लैंड तीसरे नंबर पर पहुंच गई। तीनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका के 6 मैच में 5 जीत और 1 हार के साथ 10 अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया के 5 मैच में 4 जीत के साथ 9 अंक हैं। इंग्लैंड के भी 5 मैच में 4 जीत के साथ 9 अंक हैं। दोनों टीमें अबतक एक भी मैच नहीं हारी हैं।

पहले सेमीफाइनल का स्थल तय, मुकाबले की तैयारी शुरू

सेमीफाइनल में एक स्थान अभी खाली है, और इसके लिए भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। भारत और न्यूजीलैंड ने अब तक 5-5 मैच खेले हैं और दोनों के पास 4-4 अंक हैं। इन दोनों टीमों का आमना-सामना 23 अक्टूबर को होगा। वहीं, श्रीलंका के 6 मैचों में 4 अंक हैं और उसे 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान के बाहर होने के बाद पहले सेमीफाइनल का वेन्यू भी तय हो गया है, और यह मुकाबला गुवाहाटी में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती, तो यह मैच कोलंबो में आयोजित होता।

महिला वर्ल्ड कप 2025 अंक तालिका
टीमें मैच जीत हार टाई बेनतीजा अंक रनरेट
साउथ अफ्रीका (Q) 6 5 1 0 0 10 0.276
ऑस्ट्रेलिया (Q) 5 4 0 0 1 9 1.818
इंग्लैंड (Q) 5 4 0 0 1 9 1.49
भारत 5 2 3 0 0 4 0.526
न्यूजीलैंड 5 1 2 0 2 4 -0.245
श्रीलंका 6 1 3 0 2 4 -1.035
बांग्लादेश(E) 6 1 5 0 0 2 -0.578
पाकिस्तान(E) 6 0 3 0 2 2 -2.651

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here