नई दिल्ली : आईसीसी ने बुधवार, 23 सितंबर को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की। टी20आई बल्लेबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक को बड़ा फायदा हुआ है और वह टॉप-5 में शामिल हो गए हैं। वहीं, इशान किशन पहले स्थान पर और अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के अबरार अहमद ने लंबी छलांग लगाते हुए नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 2 स्थान का नुकसान हुआ है।
आईसीसी टी20आई बैटिंग रैंकिंग में हैरी ब्रुक अब 5 स्थान का छलांग लगाते हुए अब चौथे नंबर पर आ गए जबकि जोस बटलर को भी 2 स्थान का फायदा हुआ और वो अब 5वें नंबर पर आ गए। इस रैंकिंग में भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 9वें नंबर पर आ गए। टी20आई गेंदबाजों की रैंकिंग में अबरार अहमद पहले नंबर पर आ गए जबकि वरुण चक्रवर्ती को 2 स्थान का नुकसान हुआ और वो अब 7वें स्थान पर हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 10वें नंबर पर मौजूद हैं।
वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिल नंबर 1
वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। शुभमन गिल पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि डेरिल मिचेल दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर कायम हैं। हालांकि, श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 1 स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में 10वें स्थान पर जगह बना ली है। वहीं, हैरी टैक्टर भी 1 स्थान के फायदे के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने 1 स्थान की छलांग लगाकर 9वां स्थान हासिल किया है, जबकि मिचेल सैंटनर को भी 1 स्थान का फायदा हुआ है और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।


