रायपुर (NST): खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय बहुउद्देशीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए मंजूर किए हैं। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत बेमेतरा में करीब दस एकड़ में इस बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है।


