यूपी टी20 लीग अंकतालिका में बड़ा बदलाव, रिंकू की टीम नंबर-1; भुवी की लखनऊ दूसरे पायदान पर

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के 18वें मुकाबले में नोएडा किंग्स ने गोरखपुर लायंस को हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 18-18 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर लायंस की टीम 112 रन पर सिमट गई। नोएडा के नमन तिवारी ने घातक गेंदबाजी करते हुए महज 13 रन देकर 6 विकेट झटके। इसके बाद नोएडा किंग्स ने 113 रन के लक्ष्य को 16.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया और अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

नोएडा किंग्स का यह छठा मुकाबला था और उसकी सीजन में तीसरी जीत भी थी। इस जीत के बाद नोएडा के भी अंक नंबर 2 पर काबिज लखनऊ फाल्कन्स और नंबर 3 पर काबिज काशी रुद्रास के बराबर हो गए हैं। तीनों टीमों ने एक समान 6-6 मैच भी खेले हैं जिसमें से 3-3 में तीनों टीमों के हार और जीत मिली है। बस नेट रनरेट का खेल चल रहा है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार की लखनऊ फिलहाल आगे है।

नोएडा इस जीत के बाद पांचवें से चौथे पर पहुंची, जबकि गोरखपुर को पांचवें पर खिसकना पड़ा। वहीं रिंकू सिंह की मेरठ मैवेरिक्स अंकतालिका में टॉप पर मौजूद है। इस टीम ने पहले सभी छह मुकाबले जीते हैं और पहली टीम बनी जिसने कम से कम प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। वहीं कानपुर सुपर स्टार्स 5 में से चार मुकाबले हारकर अंकतालिका में आखिरी यानी छठे स्थान पर है।

इस मुकाबले में नोएडा किंग्स की जीत के हीरो नमन तिवारी रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से गोरखपुर लायंस की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बल्लेबाजी में आदित्य शर्मा ने 35 गेंदों पर 35 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि कप्तान प्रशांत वीर ने महज 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

यूपी टी20 लीग 2026 के 18वें मैच के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक
मेरठ मैवेरिक्स (Q) 6 6 0 0 +1.447 12
लखनऊ फाल्कन्स 6 3 3 0 +0.279 6
काशी रुद्रास 6 3 3 0 -0.229 6
नोएडा किंग्स 6 3 3 0 -0.227 6
गोरखपुर लायंस 7 2 5 0 -0.248 4
कानपुर सुपर स्टार्स 5 1 4 0 -0.862 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here