नई दिल्ली: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। छठे दिन मेडल की संख्या में दो और इजाफा करने के बाद अब सातवें दिन भारत की नजरें मेडल टैली को और मजबूत करने पर होंगी। एथलेटिक्स और मुक्केबाजी में भारतीय खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं, जबकि वेटलिफ्टिंग में टीम को दिन की शुरुआत में ही निराशा हाथ लगी।
सातवें दिन एथलेटिक्स में भारत के लिए सात मेडल दांव पर होंगे। सबसे ज्यादा निगाहें स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर पर रहेंगी। श्रीशंकर ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए जगह बनाकर शानदार फॉर्म का संकेत दिया था। अब उनसे मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, अनुभवी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर भी एक्शन में उतरेंगे। तूर का लक्ष्य पुरुष शॉट पुट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाना होगा। भारतीय एथलेटिक्स दल को उनसे भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
मुक्केबाजी में भी भारत के लिए दिन बेहद अहम रहने वाला है। भारतीय टीम के 6 मुक्केबाज ऐसे मुकाबलों में उतरेंगे, जहां जीत हासिल करते ही उनका मेडल पक्का हो जाएगा। ऐसे में बॉक्सिंग रिंग से भारत को एक साथ कई मेडल की उम्मीद है। हालांकि, दिन की शुरुआत भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के लिए अच्छी नहीं रही। महिला 77 किलोग्राम वर्ग में संजना स्नैच के अपने तीनों प्रयासों में सफल नहीं हो सकीं। लगातार तीन असफल प्रयासों के कारण वह प्रतियोगिता से बाहर हो गईं और फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 29 जुलाई को भारत का रहेगा यह शेड्यूल
वेटलिफ्टिंग – महिलाओं के 77 किलो ग्राम फाइनल में संजना (मेडल इवेंट, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
स्विमिंग – पुरुषों की 200 मीटर फ्री स्टाइल हीट्स में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:12 बजे)
एथलेटिक्स – पुरुषों के शॉट पुट क्वालिफाइंग में तेजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:35 बजे)
पैरा स्विमिंग – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 हीट्स में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:44 बजे)
एथलेटिक्स – पुरुषों की 200 मीटर हीट्स में अनिमेष कुजूर (भारतीय समयानुसार शाम 4:02 बजे)
बॉक्सिंग – महिलाओं के 51 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में साक्षी चौधरी बनाम कैटलिन फ्रायर्स (भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे)
बॉक्सिंग – महिलाओं के 70 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अरुंधति चौधरी बनाम मॉर्गन हेंडरसन (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे)
बॉक्सिंग – पुरुषों के 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में सचिन सिवाच बनाम ट्रेजर मोरेमी (भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे)
बॉक्सिंग – पुरुषों के 80 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में अंकुश यादव बनाम जेड माइकॉक (भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे)
बॉक्सिंग – पुरुषों के 90+ किलोग्राम क्वार्टरफाइनल में नरेंद्र बेरवाल बनाम माइकल सेको (भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे)
लॉन बॉल्स – पुरुषों के पेयर्स सेक्शनल प्ले में भारत के दिनेश कुमार, नवनीत सिंह बनाम नामीबिया (भारतीय समयानुसार रात 8:55 बजे)
बॉक्सिंग – महिलाओं के 57 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल में जैस्मिन लंबोरिया बनाम एलिस ग्लिन (भारतीय समयानुसार रात 11 बजे)
स्विमिंग – पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में साजन प्रकाश और अनीश एस गौड़ा (मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफाई करते हैं।) (भारतीय समयानुसार रात 11:51 बजे)
एथलेटिक्स – पुरुषों की लॉन्ग जंप फाइनल में श्रीशंकर मुरली और लोकेश सत्यनाथन (मेडल इवेंट) (भारतीय समयानुसार रात 11:54 बजे)
एथलेटिक्स – पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में यशस पलक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन हीट्स (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:03 बजे)
एथलेटिक्स – महिलाओं का शॉट पुट फाइनल में मनप्रीत कौर (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:31 बजे)
पैरा स्विमिंग – पुरुषों के 50 मीटर फ्रीस्टाइल S7 फाइनल में सुयश नारायण जाधव और चैतन्य विश्वास कुलकर्णी (30 जुलाई, मेडल इवेंट, अगर वे हीट्स से क्वालिफ़ाई करते हैं) (भारतीय समयानुसार देर रात 12:46 बजे)
पैरा एथलेटिक्स – पुरुषों के डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल में देवेंद्र कुमार और सागर थायत (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:55)
पैरा एथलेटिक्स – पुरुषों के डिस्कस थ्रो F42-44/F61-64 फाइनल में देवेंद्र कुमार और सागर थायत (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 12:55 बजे)
लॉन बॉल्स – महिलाओं के सिंगल्स सेक्शन प्ले में नयनमोनी सैकिया बनाम कैरोलीन व्हाइटहेड (आइल ऑफ मैन) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:10 बजे)
स्विमिंग – पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल में आर्यन नेहरा (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:14 बजे)
पैरा एथलेटिक्स – पुरुषों के 100 मीटर T47 फाइनल में मोहम्मद बासिल एम और दिलीप महादु गावित (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार देर रात 1:42 बजे)
एथलेटिक्स – महिलाओं के 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल में पारुल चौधरी (मेडल इवेंट) (30 जुलाई, भारतीय समयानुसार 2:05 बजे)

