22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

T20 World Cup में बड़ा उलटफेर, कप्तान टूर्नामेंट से बाहर—टीम की मुश्किलें बढ़ीं

नई दिल्ली : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली की टीम बड़ी उम्मीदों के साथ उतरी थी, लेकिन पहले ही मुकाबले में उसे करारा झटका लगा। T20 वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा ले रही इटली की टीम ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में स्कॉटलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि मैच के दौरान ही टीम की मुश्किलें बढ़ गईं, जब कुछ ही देर बाद इटली के कप्तान को मैदान छोड़ना पड़ा। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने टीम की रणनीति और आगे की राह पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कप्तान की चोट से बदली मैच की तस्वीर

दरअसल, इटली के कप्तान वेन मैडसन गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते वह स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच के दौरान फील्डिंग करते समय वेन मैडसन ने गेंद रोकने के लिए शानदार डाइव लगाई, लेकिन इसी प्रयास में वह अपने बाएं कंधे के बल ज़ोर से गिर पड़े। गिरते ही वह दर्द में नजर आए, जिसके बाद तुरंत मैदान पर फिजियो को बुलाया गया। चोट गंभीर होने के कारण मैडसन को मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे इटली की टीम को बड़ा झटका लगा।

पावरप्ले के दौरान बड़ा झटका, कप्तान चोटिल

42 साल के मैडसेन को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर ये चोट लगी। मुन्से के शॉट को रोकने की कोशिश में मैडसेन बाईं तरफ कूदे, लेकिन वह गेंद को रोक नहीं पाए और प्रैक्टिस पिच पर जाकर कंधे के बल गिर पड़े। शुरुआत में उम्मीद की जा रही थी कि चोट गंभीर न हो, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि वेन मैडसन का बायां कंधा डिस्लोकेट हो गया है। कमेंटेटर इयान बिशप ने भी यह जानकारी दी कि मैडसन अब इस मुकाबले में आगे नहीं खेल पाएंगे।

कप्तान की चोट से टेंशन में टीम मैनेजमेंट

T20 वर्ल्ड कप में डेब्यू कर रही इटली की टीम के लिए कप्तान का पहले ही मैच में बाहर हो जाना काफी बड़ा झटका है। कप्तानी के साथ-साथ टीम कॉम्बिनेशन पर भी इस चोट का सीधा असर पड़ेगा और अब टीम मैनेजमेंट को तुरंत रणनीति में बदलाव करना होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वेन मैडसन कितने समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। टीम मैनेजमेंट उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर अगले मैचों को लेकर फैसला करेगा। ऐसे में इस चोट के बाद इटली की आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

स्कॉटलैंड (प्लेइंग XI): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वॉट, माइकल लीस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसेन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, जियान मीड (विकेटकीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, क्रिशन कालूगामेज, अली हसन, थॉमस ड्रेका।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles