नई दिल्ली : भारतीय स्पिनर मानव सुतार का इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। काउंटी चैंपियनशिप में वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए उन्होंने एसेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट झटककर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मानव सुतार की शानदार गेंदबाजी के दम पर वार्विकशायर ने डिवीजन वन के इस मुकाबले में एसेक्स को 8 विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की।
वार्विकशायर के लिए इस मैच की पहली पारी में मानव सुतार एक भी विकेट नहीं ले पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने धारदार गेंदबाजी की और 24 ओवर में 75 रन देते हुए 5 विकेट झटके। दूसरी पारी में मानव की शानदार गेंदबाजी के दम पर एसेक्स की टीम 189 रन पर आउट हो गई थी और वार्विकशायर को जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य मिला था। इसके बाद जेन मलिक ने बेहतरीन बैटिंग की और फिर डैन मौस्ली और सैम हेन ने टीम को जीत दिलाई।
इंग्लैंड में मानव सुतार का धमाल, 5 मैचों में 26 विकेट
मानव सुतार ने काउंटी चैंपियनशिप के इस सीजन में अब तक खेले 5 मैचों में कुल 26 विकेट लिए हैं जिसमें उन्होंने दो बार 5 विकेट हॉल लेने का भी कमाल किया। मानव सुतार ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब इंग्लैंड में भी खुद को साबित किया और लगातार विकेट लेने का कमाल किया। 24 साल के इस खिलाड़ी ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और फिर पहली पारी में ही 33 रन देकर 6 विकेट लिए थे।
मानव ने इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट हासिल किए थे और विदेशी धरती पर टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा भारतीय स्पिनर बने थे। वॉर्विकशायर की जीत में सुथार का पांच विकेट लेना अहम मोड़ साबित हुआ। एसेक्स ने जब वार्विकशायर की पहली पारी की बढ़त को खत्म कर दिया, तब इस स्पिनर ने कई अहम बल्लेबाजों को आउट करके मेहमान टीम पर दबाव बनाए रखा।
पॉल वाल्टर 42 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चेम्सफोर्ड में डीन एल्गर की पारी का अंत तब हुआ, जब वह मानव सुतार की गेंद पर शॉर्ट लेग पर कैच दे बैठे। इसके बाद सुतार ने मैट क्रिचली, जॉर्ज बेल और एसेक्स के आखिरी तीन में से दो बल्लेबाजों को आउट कर उसकी पारी को तेजी से समेट दिया। मानव सुतार के अलावा क्रिस वोक्स ने भी प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ वार्विकशायर ने 5 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की।


