भोपाल। मध्य प्रीमियर लीग (एमपीएलटी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 24 जून तक भोपाल के बाबेअली मैदान पर किया जाएगा। इस स्पर्धा में क्रिकेट के साथ-साथ ग्लैमर का भी तड़का भी लगेगा यानि कि इसमें कई फिल्मी सितारे भी शिरकत करेंगे। टूर्नामेंट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे। लेकिन यह खिलाड़ी मप्र क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई से एफिलेटेड नहीं होंगे। यह जानकारी पिछले दिनों लीग के मेंटर श्रीलंकाई धुरंधर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की मौजूदगी में स्वयं आयोजकों ने दी। जयसूर्या इस लीग की लांचिंग के लिए भोपाल आए थे।
सेंट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में जयसूर्या ने अपने संघर्ष की कहानी बताई। इस दौरान सेंट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय दास, सेंट्रल प्रेस क्लब मप्र के अध्यक्ष गणेश साकल्ले और प्रमुख आयोजक अल्तमस खान उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि इस लीग में छह टीमें उतरेंगी, जिनके नाम इंदौर राजवाड़ा, ग्वालियर महाराजा, सागर किंग्स, रीवा टाइगर्स, जबलपुर रॉक्स और भोपाल हंटर्स होंगे। इसमें इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड और बरमूडा के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने बताया कि हम जल्दी ही खिलाड़ियों के नाम घोषित करेंगे। यह जरूर बताया कि प्रत्येक टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, दो राष्ट्रीय खिलाड़ी व विभिन्न राज्यों के सीनियर डिवीजन खिलाड़ी होंगे। इधर देर शाम एमपीसीए ने विज्ञप्ति जारी कर अपने खिलाड़ियों को निर्देशित किया है कि वे ऐसी किसी लीग में न खेलें जिससे उनका क्रिकेट कैरियर प्रभावित हो।
——————–
स्पर्धा के मुख्य आयोजक अल्तमस खान ने बताया कि मध्य प्रीमियर लीग प्राइवेट लिमिटेड एक कॉपीराइट कंपनी है जो आईएसओ 9001:2015 के तहत प्रमाणित है। यह भारत सरकार द्वारा एक पंजीकृत कंपनी है और उसने अपना ट्रेडमार्क सुरक्षित कर लिया है। एमपीएल प्राइवेट लिमिटेड, जिसे कलाकारों, स्थानीय और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों और विभिन्न मनोरंजन करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने और ऐसे प्रतिभाशाली लोग जो आगे आने में असमर्थ हैं उनका मंच प्रदान करने के दृष्टिकोण के साथ स्थापित किया गया है। भारत एक ऐसा देश है जो विविध क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिभाओं से भरा हुआ है। और हम उन्हें एक मंच देने की कोशिश करते हैं, जहां वे प्रदर्शन कर सकते हैं और अपनी प्रतिभा को दुनिया में दिखा सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य में बड़े प्रयासों में भी मदद मिलेगा, जो देश को गर्व बनाने जा रहा है। इसी श्रृंखला में सबसे पहले हमने मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाले के लिए मय प्रीमियर लीग टी-20 का आयोजन भोपाल के बाबे आली स्टेडियम में करने का निणर्य लिया है।
——————–
एमपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में-
— मध्य प्रीमियर लीग (एमपीएलटी-20) क्रिकेट टूर्नामेंट ,खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा अनुमति प्राप्त टूर्नामेंट है।
— एमपीएलटी-20, 2018 क्रिकेट टूर्नामेंट-16 से 24 जून 2018 खेला जाएगा।
— इस टूर्नामेंट में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा की 6 टीमें खेलेंगी। प्रत्येक टीम में 3 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, 2 राष्ट्रीय खिलाड़ी, पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं देश के विभिन्न राज्यों के सीनियर डिवीजन के खिलाड़ी खेलेंगे।
— टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायलस द्वारा किया जाएगा, जिसमें मध्य प्रीमियर लीग की चयन समिति खिलाड़ियों का चयन करेगी। चयन समिति में देश के जाने माने क्रिकेट के जूड़े लोग भूमिका में होंगे।
— हर टीम का एक मेंटर होगा जो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होगा और टीम को गाइड करेगा।
— एमपीएलटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में इंग्लैंड, श्रीलंका, बाग्लादेश, नीदरलैंड, बरमूडा आदि देशों के खिलाड़ी मैदान में अतरेंगे।
— एमपीएलटी-20 क्रिकेट टूनामेंट में हर टीम में एक बॉलीवुड सितारा टीम एंबेसडर की भूमिका में होगा।
— मध्य प्रीमियर लीग एमपीएलटी-20 क्रिकेट टूनामेंट मध्य भारत में होने वाली अब तक की सब से बड़ी लीग होगी। जिसका सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स चैनल पर अधिक से अधिक देशों में किया जाएगा।

