अरेरा प्रीमियर लीग अंडर-16 नमो-सत्यमेव ने ड्रा मैच खेला

0

भोपाल। शालीन माहेश्वरी और सिद्धराज राठौर (तीन-तीन विकेट) की कसी हुई गेंदबाजी से नमो हाउस ने अरेरा प्रीमियर लीग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सत्यमेव जयते के साथ ड्रॉ मैच खेलकर उसे अंक साझा करने के लिए विवश कर दिया। ऐसे में दोनों ही टीमें तीन-तीन अंकों के साथ फाइनल की दौड़ में बनीं हुई हैं। अंकुर मैदान पर नमो हाउस ने पहले तो 10/143 रन का मामूली-सा स्कोर बनाया। उसके बाद सत्यमेव जयते को इसी स्कोर पर रोक दिया। एक समय सत्यमेव जयते ने दिशांत उबनारे (75 रन) की विस्फोटक पारी से छह ओवर में 97 रन बना लिए थे और उसे 44 ओवर में जीत के लिए 47 रनों की दरकार थी। लेकिन गेंदबाज शालीन माहेश्वरी और सिद्धराज राठौर ने नमो हाउस की मैच में वापसी कराई। इससे पहले नमो इलेवन के शालीन माहेश्वरी ने 40 रन बनाए। सत्यमेव के लिए रजनीश शर्मा और प्रियम पांडे ने तीन-तीन विकेट लिए। दिशांत और शालीन को संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें खेल प्रमोटर ग्रुप के मुकेश भटनागर ने ट्रॉफी प्रदान की।