मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ने अरेरा अकादमी को 4 विकेट से हरा किया ख़िताब पर कब्ज़ा

0

भोपाल। मैन ऑफ द मैच अनय जैन के दोहरे प्रदर्शन एवं ऋषभ के शानदार अर्धशतक की मदद से मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी (एमसीसीए) ने अरेरा क्रिकेट अकादमी को चार विकेट से पराजित कर जीएस पठानिया स्मृति अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट का खीताब आज यहां जीत लिया। मयंक क्रिकेट अकादमी का इस सीजन का यह दसवां खीताब था।

अभय गोस्वामी क्रिकेट अकादमी द्वारा भेल स्थित जवाहर लाल नेहरू स्कूल में आज एमसीसीए ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरेरा क्रिकेट अकादमी की टीम 28.5 ओवर मे 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वंश ने 43 रन,अर्जुन ने 38 और विराज चतुर्वेदी ने 18 रन बनाए। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनय जैन ने 24 रन देकर 4 विकेट लिए जबकि अक्षत, नैतिक, वेद और निश्चय ने 1-1 विकेट लिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 28. 5 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बनाकर यह मैच 4 विकेट से जीत कर ख़िताब पर कब्जा कर लिया।मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की तरफ से ऋषभ ने 54 रन जबकि अनय जैन ने 36 रन की पारी खेली। अरेरा क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए नीर, केतन और मार्तण्ड ने 1-1 विकेट लिया।अनय जैन को मेन ऑफ़ द फ़ाइनल चुना गया। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी का यह सीजन का दसवा ख़िताब है।

प्रतियोगिता मे यह रहे सर्वश्रेष्ठ :
  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : अर्जुन शुक्ला (अरेरा अकादमी)।
  • सर्वश्रेष्ठ गेन्दबाज़ : केतन रीवाड़िकर (अरेरा अकादमी)।
  • सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर : हर्षित गड़ेकर (एजीसीए)।
  • सर्वश्रेष्ठ फील्डर : निश्चय सिकरवार (मयंक अकादमी)।
  • मेन ऑफ़ द सीरीज : अनय जैन (मयंक अकादमी)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here