भोपाल के गणेश कुंटे टेक्निकल स्विमिंग ऑफिशियल नियुक्त

0

भोपाल। 22 से 26 जून तक भुवनेश्वर (ओड़िशा) में आयोजित होने वाली 78वीं सीनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप, 2025 के आयोजन हेतु, राजधानी भोपाल के गणेश कुंटे को स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश से केवल दो व्यक्ति टेक्निकल ऑफिशियल बनाए गए हैं जिसमे मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा और गणेश कुंटे शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि गणेश कुंटे, नेशनल स्विमिंग प्लेयर रहे हैं। वे दो दशक से नेशनल लेवल के स्विमिंग इवेंटस में टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाते आ रहे हैं। गणेश कुंटे, सागर पब्लिक स्कूल, रोहित नगर में स्विमिंग कोच हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here