मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी का ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू, खिलाड़ियों को फिटनेस और अनुशासन पर जोर

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि Shanti Kumar Jain (सचिव, भोपाल संभाग क्रिकेट संघ) ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता Dinesh Kumar Kalme (एडीआरएम, रेलवे) ने की।  मुख्य अतिथि शांति कुमार जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सफलता पाने के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहद जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने और अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए अनुशासन के साथ मेहनत करने की सलाह दी।

वहीं अध्यक्षता कर रहे दिनेश कुमार कलमे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का अच्छा अवसर है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल के साथ अनुशासन बनाए रखें और निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ें। इस अवसर पर अकादमी के कोच के.डी. गुप्ता, सुरेश खड़से और जमील अहमद सहित कई वरिष्ठ क्रिकेटर, अभिभावक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों द्वारा क्रिकेट की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here