मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट- डब्ल्यू सी आर बनी चैम्पीयन

0

भोपाल। 18 वीं अखिल भारतीय मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यू सी आर चैम्पीयन बनी।उसने खिताबी मुक़ाबले मैं रेल्वे यूथ क्लब को 6 विकेट से पराजित किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अथिति मोहित शुक्ला (उपाध्यक्ष होंगकोंग शिंघाई बैंक ने जोस चाको (ज़िला खेल अधिकारी भोपाल )की अध्यक्षता व प्रियंका शुक्ला ,जय प्रकाश यादव ,डॉक्टर राजेश मिश्रा व डॉक्टर संजय मेहरोत्रा के विशेष आथित्य मैं किया ।इस अवसर पर उपस्थित थे मोहन चतुर्वेदी ,एम के भटनागर ,हेमंत सूदन ,शांति कुमार जैन आदि ।
ओल्ड कैम्पीयन मैदान पर खेले गए मुक़ाबले में आज रेल्वे यूथ क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के मैच मैं 17 ओवर मैं 102/10 रन बनाए। ,उसकी ओर से साहिल खान ने 38 व प्रदीप ने 16 रनो का योगदान दिया।,डब्ल्यू सी आर की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए कुलदीप ने 4 ,राहुल बाथम ने 3, जेपी यादव ने 2 एवं पुनीत दाते ने 1 विकेट लिया।जबाबी पारी खेलते हुए अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी डब्ल्यू सी आर रेल्वे ने 13 ओवरों मैं 104 /4 रन बनाकर मैच को 6 विकेट से जीत लिया। उसकी ओर से अतुल कुशवाह ने 42* नाबाद एवं कनिष्क दुबे व अक्षय तिवारी ने 20-20 रन बनाए जबकि सतीश कुमार 15 रन बनाकर नाबाद रहे।रेल्वे यूथ क्लब की ओर से गौरव ,प्रदीप ,अमान व विनोद ने क्रमश 1-1 विकेट लिए।मैच मैं शानदार गेंदबाज़ी के लिए कुलदीप सिंग को मैन ओफ़ द मैच फ़ाइनल प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी -श्रेष्ठ गेंदबाज़ प्रदीप मिश्रा (रेल्वे यूथ क्लब श्रेष्ठ बल्लेबाज़ जय देवनानी (रेल्वे यूथ क्लब ),प्लेअर ओफ़ द टूर्नामेंट अभिषेक सिंह (रेल्वे यूथ क्लब)।मैंन ओफ़ द मैच फ़ाइनल कुलदीप सिंह (डब्ल्यू सी आर रेल्वे)।