आदिवासी तीरंदाजों ने दिखाए जौहर, विजेताओं को मिला पुरुस्कार

0

भोपाल। २० वी राष्ट्रीय वनवासी खेल महोत्सव के पहले दिन जनजातीय युवा खिलाडियों ने तीर कमान पर अपने गजब के जोहर दिखाए। पहले राउंड में हुई प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गौरी सिंह ने पुरुस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। तीरंदाजी के पहले दिन के राउंड में प्रथम विजेता को गोल्ड मैडल ,द्वतीय विजेता को सिल्वर मैडल ,तथा तृतीय विजेता को ब्रोच मैडल से सम्मानित किया गया .आयोजन राष्ट्रीय वनबासी खेल महोत्सव में पहले दिन सब जूनियर गर्ल्स टीम ३० मीटर में प्रथम अर्चना गिया ओडिशा , द्वतीय अमूल पिनगुआ झारखण्ड , तृतीय स्नेहा लता बोंद्र झारखण्ड। २० मीटर में प्रथम अर्चना गिया ओडिशा , द्वतीय अमूल पिंगुआ झारखण्ड , तृतीय जोना नाग झारखण्ड।
ओवर आल में प्रथम अर्चना गिया ओडिशा , द्वतीय अमूल पिंगुआ झारखण्ड, तृतीय सुनीता हेम्ब्रम झारखण्ड। इसी तरह जूनियर गर्ल्स टीम ४ ० मीटर में प्रथम सूरज मणि हंसदा झारखण्ड, द्वतीय नित्मा पिंगुआ झारखण्ड , तृतीय सोम्बरी झारखण्ड, पि . मिथैलू मणिपुर .
३ ० मीटर में प्रथम नित्मा पिंगुआ झारखण्ड, द्वतीय सूरज मणि हंसदा झारखण्ड, तृतीय सोम्बरी तिर्की झारखण्ड।
ओवर आल में प्रथम सूरज मणि झारखण्ड, द्वतीय नित्मा पिंगुआ झारखण्ड, तृतीय सोम्बरी तिर्की विजेता रहें . जिन्हें प्रमुख सचिव गोरीसिंह, कृपा प्रसाद सिंह ,नीलिमा ताई पट्टे, ने पुरुस्कार वितरित किये इस अवसर पर अतुल जोग , शक्ति पद ठाकुर , गिरीश कुबेर प्रकाश काले, प्रवीण ढोलके , मुकुल द्रविड़ , राधेश्याम शर्मा , योगिराज परते , संजय सक्सेना , ओमप्रकाश अग्गी , सुशीला ताई ,रशिमी कुलकर्णी , अमृता सोलंकी, राकेश शर्मा भी उपस्थित थे।