मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन -5 स्पर्धा आज से 

0

इंदौर: इंदौर प्रेस क्लब के तहत इंदौर के पत्रकारों की मीडिया सीरीज प्रीमियर लीग बैडमिंटन -5 स्पर्धा कल 19जून से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर जिम्नेजियम बैडमिंटन हाल, खंडवा रोड में होगी, तीन दिवसीय स्पर्धा में हरेक खिलाड़ी को पुरस्कार दिया जाएगा, स्पर्धा आयोजक इंदौर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि 19 से 21 जून तक होने वाली इस बैडमिंटन स्पर्धा का यह पांचवां साल हैं, स्पर्धा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, मुकाबले 19जून को सुबह 10.30 बजे से होंगे, पहले दिन पहले दौर के मुकाबले खेले जाएंगे, स्पर्धा में गत विजेता रफी मोहम्मद शेख को पहला क्रम और गत उपविजेता राहुल शेवगांवकर को दूसरा क्रम दिया गया हैं, पूर्व विजेता धर्मेश यशलहा और विजय रांगणेकर को क्रमशः तीसरा और चौथा क्रम हैं, स्पर्धा में 65 प्रविष्टियां आई हैं, विजेता खिलाड़ी को वाशिंग मशीन और उपविजेता खिलाड़ी को माइक्रो ओवन पुरस्कार में दिया जाएंगा, स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हरेक खिलाड़ी को आकर्षक पुरस्कार मिलेगा, मुकाबले देवी अहिल्या विश्वविद्यालय परिसर जिम्नेजियम बैडमिंटन हाल के नवनिर्मित दो कोर्ट पर होंगे, आज ड्रा राष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी और प्रशिक्षक धर्मेश यशलहा एवं रफी मोहम्मद शेख की देखरेख में डाले गए, इससे पहले इंदौर प्रेस  क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने ट्राफी का अनावरण किया, बैडमिंटन स्पर्धा  तीन दिवसीय हैं,  प्रतिदिन मुकाबले सुबह से शाम तक होगें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here