क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 11,881 रन बना चुके धाकड़ बल्लेबाज ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए अब तक क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 11,881 रन बना चुके धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर ने 14 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। 14 साल के वैभव ने IPL 2025 में अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता था और बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने जिस निडरता के साथ इस सीजन में बैटिंग की थी वो काफी चौंकाने वाला था। वैभव को जो भी मौके मिले थे उसे उन्होंने बखूभी भुनाया और अपनी काबिलियत साबित की।

वैभव ने IPL में अपना डेब्यू धमाकेदार अंदाज में किया और गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सीजन के अपने तीसरे मैच में ही 35 गेंदों पर शतक लगा दिया जो IPL में किसी भी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक था। इस सीजन में वैभव ने 206 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 पारियों में 152 रन बनाए थे और उन्हें बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया गया। वैभव ने गुजरात की गेंदबाज अटैक जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, राशिद खान मौजूद थे उनके खिलाफ जमकर रन बनाए।

बटलर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि हमारे खिलाफ 35 गेंदों में शतक वो बस कमाल का था। उसने अपनी पारी के दौरान बड़े-बड़े छक्के लगाए और उस पल मुझे लगा कि ये लड़का अब तक का सबसे अच्छा खिलाड़ी है। बटलर ने वैभव की तुलना ब्रायन लारा और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों से करते हुए कहा कि वैभव की बैट स्विंग और उनके आत्मविश्वाल ने उन्हें दो आइकल यानी लारा और युवराज की याद दिला दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार IPL 2025 में बटलर गुजरात का हिस्सा था और जब वैभव शतकीय पारी खेल रहे थे तब बटलर विकेटकीपिंग कर रहे थे।

वैभव ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था और वो भी शार्दुल ठाकुर की गेंद पर जिसे उन्होंने वाइड लॉन्ग-ऑफ पर मारा था। बटलर ने कहा कि उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने खुद को जगह दी और फिर वो शॉट मारा। यह एक सोचा-समझा शॉट था और उनका ये बोल्डनेस कमाल था। उनका स्ट्रोकप्ले और आत्मविश्वास देखने योग्य था। उनकी बल्लेबाजी ने मुझे लारा और युवराज की याद दिला दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here