मिचेल स्टार्क नंबर-1, अश्विन ने बुमराह को छोड़ा पीछे; जानें डब्ल्यूटीसी के टॉप-10 गेंदबाज

0

नई दिल्ली : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 2019 में हुई थी। इसके पहले संस्करण में न्यूजीलैंड ने खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2023 और दक्षिण अफ्रीका ने 2025 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारतीय टीम ने शुरुआती दोनों संस्करणों के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन उसे उपविजेता रहकर संतोष करना पड़ा। अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क ने अब तक 59 टेस्ट मैचों की 114 पारियों में 249 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस हैं जिन्होंने 57 मैचों की 105 पारियों में 234 विकेट झटके हैं। तीसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाथन लियोन मौजूद हैं। यानी टॉप 3 में सिर्फ कंगारू खिलाड़ियों का ही बोलबाला है।

विकेटों की दौड़ में अश्विन ने बुमराह को छोड़ा पीछे, जानें दोनों के आंकड़े

अगर WTC में अब तक सबसे ज्यादा विकेटों की बात करें तो भारत के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन 41 मैच की 78 पारियों में 195 विकेट लेकर चौथे पर हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह 185 विकेटों के साथ अभी अश्विन से पीछे, पांचवें स्थान पर हैं। टॉप 10 में दो और भारतीय गेंदबाजों के नाम शामिल हैं जो वर्तमान टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं। रविंद्र जडेजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 7वें गेंदबाज हैं। उन्होंने 50 मैचों की 93 पारियों में 164 विकेट लिए हैं। वहीं मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नंबर 1 भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज ओवरऑल लिस्ट में 9वें स्थान पर हैं। सिराज के नाम 47 मैचों की 88 पारियों में 143 विकेट दर्ज हैं।

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज (12 नवंबर 2026 तक)
खिलाड़ी मैच पारी गेंद ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 59 114 10367 1727.5 304 5997 249 7/58 24.08 3.47 41.63 11 9
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) 57 105 10858 1809.4 390 5314 234 6/28 22.70 2.93 46.40 10 10
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 59 105 13866 2311.0 443 6452 234 8/64 27.57 2.79 59.25 13 10
रविचंद्रन अश्विन (भारत) 41 78 8874 1479.0 278 4191 195 7/71 21.49 2.83 45.50 9 11
जसप्रीत बुमराह (भारत) 42 79 7615 1269.1 301 3558 185 6/27 19.23 2.80 41.16 7 13
कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 38 69 7038 1173.0 216 3907 174 6/46 22.45 3.33 40.44 8 8
रविंद्र जडेजा (भारत) 50 93 9376 1562.4 299 4460 164 7/42 27.19 2.85 57.17 10 6
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया) 37 70 6639 1106.3 270 3093 149 6/49 20.75 2.79 44.55 7 9
मोहम्मद सिराज (भारत) 47 88 7271 1211.5 218 4227 143 6/15 29.55 3.48 50.84 8 5
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 33 63 6372 1062.0 238 3229 134 6/31 24.09 3.04 47.55 7 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here