नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड करते हुए टीम से विदा किया। इसके साथ ही टीम ने अब यह भी साफ कर दिया है कि शमी के अलावा किन खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन किया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 8 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है, जिससे आगामी ऑक्शन में टीम की रणनीति और संभावित बदलावों की तस्वीर सामने आ गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 की रनर अप थी लेकिन आईपीएल 2025 में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम के पास बल्लेबाजों का बड़ा ग्रुप मौजूद है। अब टीम मिनी ऑक्शन में किन गेंदबाजों पर दांव लगाती है यह देखना होगा। टीम ने ज्यादातर गेंदबाज ही अपने स्क्वाड से रिलीज कर दिए हैं। वहीं दो नए खिलाड़ी जो पिछले सीजन स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे सनराइजर्स के साथ जुड़ चुके हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद से रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट़
मोहम्मद शमी, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम जम्पा।
सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
हेनरिक क्लासेन (साउथ अफ्रीका)- 23 करोड़ रुपये
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 18 करोड़ रुपये
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 14 करोड़ रुपये
अभिषेक शर्मा (भारत)- 14 करोड़ रुपये
नितीश कुमार रेड्डी (भारत)- 6 करोड़ रुपये
हर्षल पटेल (भारत)- 08;00 करोड़
इशान किशन (भारत)- 11.25 करोड़
जीशान अंसारी(भारत)- 40 लाख
जयदेव उनादकट (भारत)- 1 करोड़
बाइडन कार्स (इंग्लैंड)- 1 करोड़
कमिंदु मेंडिस(श्रीलंका)- 75 लाख
अनिकेत वर्मा (भारत)- 30 लाख
इशान मलिंगा (श्रीलंका)- 1.2 करोड़
दो नए खिलाड़ी जुड़े
हर्ष दुबे, रविचंद्रन स्मरन।


