नई दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। एशिया कप 2025 के दौरान ट्रॉफी लेकर भागने की घटना के कारण उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को बाहर करने के बाद उन्होंने नया डिप्लोमेसी ट्रैक अपनाया और भारत-पाकिस्तान मैच बायकॉट करने की चेतावनी दी। इस संदर्भ में वह प्रधानमंत्री से भी मिले, लेकिन मुलाकात के दौरान उनका नाम भूल गए। नकवी ने वर्ल्ड कप को लेकर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सोमवार को मुलाकात की, जिसका वीडियो सामने आया।
मुलाकात के बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की, तो गलती से शहबाज शरीफ के बजाय नवाज शरीफ का नाम लिख दिया, जो पोस्ट तुरंत वायरल हो गया। इसके बाद इस पोस्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं और मोहसिन नकवी फिर से सुर्खियों में आ गए। यूजर्स ने उनके इस गलती भरे पोस्ट पर जमकर मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। नीचे आप उनके वायरल एक्स पोस्ट की तस्वीर देख सकते हैं:-
पाकिस्तान की धमकी के बीच भारत-पाकिस्तान मैच पर बना सस्पेंस
सोमवार (26 जनवरी 2026) को पाकिस्तान की तरफ से भारत-पाकिस्तान मुकाबले को बायकॉट करने की खबरें सामने आईं। इसके बाद मोहसिन नकवी प्रधानमंत्री से भी मिले और बताया कि इस पर फैसला इसी शुक्रवार या अगले सोमवार तक लिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है।
पाकिस्तान ने पहले भी बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर करने का विरोध करते हुए टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। इस पर ICC ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया तो पीएसएल के लिए दी जाने वाली सभी एनओसी रद्द कर दी जाएंगी और उसकी एशिया कप में भागीदारी भी प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने नया ड्रामा शुरू किया और भारत के साथ होने वाले मैच को बायकॉट करने की धमकी दी।


