राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश ने जीते पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। रांची (झारखंड) में 27 से 30 सितंबर तक आयोजित हो रही 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किए। 400 मीटर पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश के एथलीट राशिद ने दमदार दौड़ लगाकर कांस्य पदक जीता। वहीं, 1500 मीटर पुरुष वर्ग में अर्जुन वास्कले ने बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। इसी इवेंट में मध्य प्रदेश के सुनील डावर, जो एस.एस.सी.बी. (सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) की ओर से खेल रहे थे, ने स्वर्ण पदक जीता। रेल्वे की ओर से उतरे रितेश ओहरे ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत में उत्साह का माहौल है। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वेस्ट ज़ोन अध्यक्ष एवं आयोजन समिति व शिकायत निवारण समिति के सदस्य मुमताज़ खान शामिल रहे। इसके अलावा मध्य प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव अर्जुनन मुरलीधर, अध्यक्ष अमानत खान, एम.पी. राव, अमित गौतम, एस.के. प्रसाद, अजीत गिल, सुनील शुक्ला और महेंद्र विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। चैंपियनशिप में अभी दो दिन का खेल बाकी है और खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here