एमपी स्टेट एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट: भोपाल येलो ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगह

0

एनएसटी न्यूज़, रीवा। रीवा में खेले जा रहे एमपी स्टेट एडवोकेट्स क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में भोपाल येलो एडवोकेट्स टीम ने जबलपुर हाई कोर्ट टीम को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला रोमांचक रहा, लेकिन भोपाल येलो ने संतुलित प्रदर्शन के दम पर जीत अपने नाम की। सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जबलपुर हाई कोर्ट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोपाल येलो टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

भोपाल येलो की ओर से फिरदौस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 63 रन बनाए। यश नाथ ने 35 रन और अमेय दुबे ने 22 रनों का उपयोगी योगदान दिया। कप्तान अलमास मून 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नीरज मालवीय 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। गेंदबाजी में भी भोपाल येलो का प्रदर्शन प्रभावी रहा। आशुतोष पाठक और अमेय दुबे ने 3-3 विकेट लेकर जबलपुर की पारी को नियंत्रित किया। इसके अलावा आज़म और नीरज ने 1-1 विकेट हासिल किया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमेय दुबे को ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी सटीक गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी जीत में निर्णायक साबित हुई। इस जीत के साथ भोपाल येलो टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब खिताबी मुकाबले में भोपाल येलो का सामना 31 दिसंबर को स्थानीय टीम रीवा सुपर किंग से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here