ICC रैंकिंग अपडेट: गिल टॉप-10, रूट के करीब पहुंचे ब्रूक, रोहित-अभिषेक का धमाका

0

नई दिल्ली : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही यशस्वी जायसवाल भी भारतीय टॉप-10 खिलाड़ियों में हैं, जहाँ जायसवाल 8वें और गिल 10वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को रैंकिंग में चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 13वें नंबर पर हैं। कैरी के इस नुकसान का सीधा फायदा गिल को मिला है।

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने एक स्थान की छलांग लगाई है और अब वह बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। उनके साथ ही यशस्वी जायसवाल भी भारतीय टॉप-10 खिलाड़ियों में हैं, जहाँ जायसवाल 8वें और गिल 10वें नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी को रैंकिंग में चार स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब 13वें नंबर पर हैं। कैरी के इस नुकसान का सीधा फायदा गिल को मिला है।

भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा वनडे रैंकिंग में कायम

वनडे रैंकिंग में भारत के चार बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर टॉप-10 में हैं। रोहित पहले, कोहली दूसरे, गिल तीसरे और अय्यर 10वें नंबर पर हैं। अय्यर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। केएल राहुल को 2 स्थान का फायदा हुआ है। वह 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बुमराह-चक्रवर्ती ने मारी बाज़ी, पायदान पर कब्जा

टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 908 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि तिलक वर्मा 805 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय 13वें स्थान पर हैं। टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर कायम हैं, जबकि मोहम्मद सिराज 12वें, रविंद्र जडेजा 13वें और कुलदीप यादव 15वें नंबर पर हैं। टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती शीर्ष स्थान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here