31.6 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026

 MS Dhoni ने अब तक आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ बनाए सबसे ज्यादा रन

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी जिसमें पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के पहले मुकाबले का भी बेसब्री से इंतजार है, जिसमें सीएसके की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेलने उतरेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मुकाबले में सभी की नजरें सीएसके टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर रहने वाली हैं। धोनी पहले सीजन से लेकर अब तक आईपीएल में अपने खेल से सभी की दिल जीतते हुए आए हैं और उनका कुछ टीमों के खिलाफ बल्ला भी जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्रमुख है। धोनी ने अब तक आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

एमएस धोनी ने आईपीएल के अपने करियर में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अब तक 36 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.27 के औसत से कुल 864 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट जहां 141.87 का रहा है तो वहीं 4 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। धोनी का आरसीबी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा है। वहीं इसके बाद धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मुंबई की टीम के खिलाफ धोनी 36 मैचों में खेलते हुए 768 रन बनाने में कामयाब हुए हैं, जिसमें उनका औसत 36.57 का रहा है।

धोनी आईपीएल में अभी सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिसमें उन्होंने कुल 264 मैच खेले हैं। धोनी ने इस दौरान 39.12 के औसत से कुल 5243 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 24 अर्धशतकीय पारियां जहां देखने को मिली हैं, तो वहीं इसके अलावा उनका स्ट्राइक रेट 137.54 का रहा है। धोनी के बल्ले से जहां 363 चौके देखने को मिले हैं तो वहीं उन्होंने 252 छक्के भी लगाए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles