नई दिल्ली : विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों टीमों ने दो-दो मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने दो मैचों में से एक में जीत दर्ज की और एक में हार का सामना किया। वहीं, गुजरात जायंट्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीतकर शानदार फॉर्म दिखाया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहले पांच मुकाबलों के बाद अंक तालिका में तीसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर गुजरात जायंट्स चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा।
WPL 2026: मुंबई इंडियंस विमेन बनाम गुजरात जायंट्स विमेन लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग डिटेल्स
- डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच कब खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच मंगलवार 13 जनवरी को खेला जाएगा। - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स WPL 2026 मैच कहां खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। - डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच के लिए कितने बजे टॉस होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा। - डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच कितने बजे से शुरू होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। - डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच का लाइव टेलीकास्ट किस टीवी चैनल पर होगा?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा। - डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी?
डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप पर उपलब्ध होगी।
दोनों टीमों के स्क्वाड
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नेट सीवर ब्रंट, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।
गुजरात जायंट्स: एश्लेग गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, तितास साधु, काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।


