28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

National Games : समापन समारोह में बोले गृहमंत्री अमित शाह, कहा उत्तराखंड देवभूमि से खेलभूमि बन गया

नई दिल्ली: नेशनल गेम्स 2025 का समापन समारोह उत्तराखंड के हल्द्वानी में हो रहा है। 38वें नेशनल गेम्स में देशभर से कुल मिलाकर 16000 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत स्मृति चिन्ह, एक शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर किया। मंच पर उनके साथ खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनरोड संगमा और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा मौजूद थीं।

खेल भूमि बन गया है उत्तराखंड

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नेशनल गेम्स के बाद उत्तराखंड देवभूमि के बाद खेल भूमि बन गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के हर जिले में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया है। उन्होंने प्लेयर्स को सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

खेल में हारते नहीं हैं

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने समापन समारोह में कहा कि उत्तराखंड देवभूमि तो है ही। अब नेशनल गेम्स के बाद वह खेल भूमि भी बन गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने हर प्लेयर्स की छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा। आने वाले दिनों में देश खेल का हब बने। इसके लिए हमें प्रयास करना होगा। स्पोर्ट्स में कभी हारते नहीं है या तो जीतते ही या सीखते हैं। मेडल सिर्फ आपका ही गौरव नहीं बल्कि देश और राज्य का ही गौरव है। यह भारत के खेल केंद्र बनने की शुरुआत है। आयोजन स्थल की क्षमता 25,000 है और यह समारोह के लिए खचाखच भरा हुआ था। यह 2036 तक भारत के टॉप-10 ओलंपिक प्रदर्शनकर्ताओं में शामिल होने की शुरुआत है। देश में अब एक खेल पारिस्थितिकी तंत्र है। यह खेल सहित हर पहलू में आगे बढ़ रहा है।

पूरे आयोजन में प्लास्टिक को कम करने का प्रयास किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह की जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से ही हम उत्तराखंड में UCC लागू कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने पूरे आयोजन के साथ ही प्लास्टिक को कम करने का प्रयास किया।

पहले नंबर पर रहा सर्विसेज

पारंपरिक पावरहाउस सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड पिछले छह खेलों में कुल 121 पदक (68 स्वर्ण, 26 रजत, 27 कांस्य) के साथ पांचवीं बार मेडल टैली में टॉप पर रहा। महाराष्ट्र ने 198 (54 स्वर्ण, 71 रजत, 73 कांस्य) के साथ सर्विसेज से अधिक पदक जीते लेकिन कम स्वर्ण गणना के कारण वह दूसरे स्थान पर रहा। यहां तक ​​कि हरियाणा को 153 (48 स्वर्ण, 47 रजत, 58 कांस्य) के साथ सर्विसेज से अधिक पदक मिले, लेकिन उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। मेजबान उत्तराखंड 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य सहित कुल 103 पदकों के साथ सातवें स्थान पर रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles