Neeraj Chopra: चोट से उबरने के बाद विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वापसी के लिए तैयार

0

नई दिल्ली: चोट से उबरने के बाद विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा वापसी के लिए तैयार हैं। मंगलवार को वह पावो नूरमी खेलों में जर्मनी के मैक्स डेहिंग के खिलाफ खेलेंगे। इस मुकाबले से वह ओलंपिक की अपनी तैयारियों की शुरुआत करेंगे। डेहिंग प्रतिष्ठित 90 मीटर क्लब के सबसे कम उम्र के सदस्य हैं, जिसमें चोपड़ा भी प्रवेश करना चाहेंगे। एक दिवसीय प्रतियोगिता के 2022 संस्करण में चोपड़ा को हराने वाले ओलिवर हेलैंडर भी मौजूद होंगे। भारतीय खिलाड़ी ने 2022 में 89.30 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता था। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। चोपड़ा ने उसी साल डायमंड लीग के स्टॉकहोम चरण में 89.94 मीटर का थ्रो किया था।

आगामी टूर्नामेंट में दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और 2012 ओलंपिक चैंपियन केशोर्न वाल्कोट भी शामिल होंगे। चोपड़ा ने पिछले महीने ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक से एहतियात के तौर पर नाम वापस ले लिया था। दरअसल, उन्हें एडक्टर (जांघों की मांसपेशियां) में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने मई में दोहा डायमंड लीग में अपना सीजन शुरू किया था, जहां उन्होंने 88.36 मीटर के अपने अंतिम थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था। यह उनके करियर का नौवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। पावो नूरमी खेलों के बाद चोपड़ा सात जुलाई को पेरिस डायमंड लीग में एक्शन में नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here