T20 World Cup 2026: भारत का सबसे खतरनाक खिलाड़ी, शेन वॉटसन ने किया खुलासा

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी भविष्यवाणी साझा की और कहा कि इस बार फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी कौन होगा। हालांकि, वॉटसन ने इस खिताबी उम्मीदवारी के लिए इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा या अभिषेक शर्मा का नाम नहीं लिया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला

शेन वॉटसन ने स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए बताया कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम खिताबी जीत के लिए उनकी पसंदीदा टीमें हैं। न्यूजीलैंड इस वजह से क्योंकि ये टीम आईसीसी इवेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन करती है। इस बार के फाइनलिस्ट के बारे में पूछे जाने पर वॉटसन ने इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक ब्लॉकबस्टर मैच की भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और इंडिया फाइनल में खेलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत की बैटिंग लाइनअप है बेहद खतरनाक

वॉटसन ने इंडिया की बैटिंग पावर पर भी अपनी राय दी और इसे टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक लाइन-अप में से एक बताया। उन्होंने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की जबरदस्त फॉर्म की तारीफ की, लेकिन हार्दिक पांड्या की खास तारीफ की। वॉटसन ने कहा कि भारत के पास बहुत सारे खतरनाक बैट्समैन हैं। अभिषेक शर्मा शानदार हैं और सूर्यकुमार यादव लगातार बहुत अच्छा कर रहे हैं।

भारत के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं हार्दिक पंड्या

शेन वॉटसन ने कहा कि इतने शानदार खिलाड़ियों के होने के बावजूद, उन्हें लगता है कि हार्दिक पंड्या इस टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं। वर्तमान में वे शानदार फॉर्म में हैं और उनका शारीरिक फिटनेस भी बेहतरीन है, जिससे वे भारत के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। वॉटसन ने यह भी कहा कि अगर हार्दिक प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बन जाते हैं तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी। विराट कोहली के बारे में बात करते हुए वॉटसन ने उन्हें “बस एक रन मशीन” बताते हुए कहा कि वनडे क्रिकेट में भी उनकी क्षमता अद्वितीय है। लगातार और तेजी से रन बनाने की उनकी कला उन्हें सच में अलग ही स्तर पर ले जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here