भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रशांत कुशवाहा फिर बने अध्यक्ष

0

भोपाल। भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ (Indian Kayaking and Canoeing Association – IKCA) की वार्षिक आम बैठक (AGM) एवं चुनाव बैठक का आयोजन दिल्ली में किया गया। इस अवसर पर संघ के आगामी चार वर्षों के कार्यकाल (2026–2030) के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधीर त्रिपाठी द्वारा चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।

इस निर्वाचन में प्रशांत कुशवाहा को पुनः भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके साथ संघ के विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में समीर बलराम मुंगेकर, सुरेश कुमार गुप्ता एवं बीना सुबैर शामिल हैं। बिपिन दास को महासचिव, जबकि बेथनाबेली बलराम नायडू, प्रबजीव सिंह एवं मरिया जान को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भगवानस्वरूप वैष्णव, के. जयाबालन, आशीष भट्टाचार्य, रागिना किरो, मनजीत सिंह एवं नमिता चंदेल निर्वाचित हुए। मनजीत सिंह एवं नमिता चंदेल एथलीट्स कमीशन के प्रतिनिधियों के रूप में भी कार्यकारिणी का हिस्सा होंगे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पर्यवेक्षक मनिंदर पाल सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी सुधीर त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में संघ के विभिन्न प्रतिनिधियों एवं सदस्यों की सहभागिता रही।

नई कार्यकारिणी का गठन भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी चार वर्षों में संघ का लक्ष्य खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना, युवा एवं उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। आशा है कि नई टीम अपने अनुभव, समर्पण और सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग को नई पहचान और उपलब्धियां दिलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here