टीम इंडिया को चुनौती देने तैयार न्यूजीलैंड, टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम 19 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। अब बुधवार (11 नवंबर 2026) को मेजबान न्यूजीलैंड ने भी अपनी टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। टॉम लैथम को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि चोट के कारण टी20 और वनडे टीम से बाहर रहे रचिन रविंद्र की टेस्ट स्क्वाड में वापसी हुई है।

वहीं वनडे सीरीज से ठीक पहले फील्डिंग के दौरान मैट हेनरी के साथ आपस में टक्कर होने के बाद चोटिल हुए डेवोन कॉनवे को भी टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली है। साथ ही मैट हेनरी जो चौथे वनडे में खेलने के लिए फिट हो सकते हैं, उन्हें भी टेस्ट टीम में चुना गया है। दूसरे वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने के बाद कनकशन के लिए बाहर हुए ब्लेयर टिकनर का नाम भी न्यूजीलैंड के टेस्ट स्क्वाड में मौजूद है।

अगर ऐसे खिलाड़ियों की बात करें जो टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं, उनमें जैकब डफी, डैरिल मिचेल, काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स के नाम भी शामिल हैं। वनडे टीम के टॉप ऑर्डर के अहम बल्लेबाज विल यंग और हेनरी निकल्स को भी कीवी टीम के टेस्ट स्क्वाड में एंट्री मिल गई है।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, विल यंग, हेनरी निकल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
मैच दिन मैदान शहर
पहला टेस्ट 19 नवंबर – 23 नवंबर, 2026 बेसिन रिजर्व वेलिंगटन
दूसरा टेस्ट 27 नवंबर – 1 दिसंबर, 2026 हैगली पार्क साउथ क्राइस्टचर्च
टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कम्बोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here