NZ vs CAN : न्यूजीलैंड की दमदार जीत, सुपर-8 में एंट्री; रचिन और फिलिप्स के अर्धशतक

0

नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस अहम मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने शानदार शतक जड़ा, जबकि कीवी गेंदबाज सिर्फ चार विकेट ही हासिल कर सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 174 रन का टारगेट महज 15.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत में रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स का अहम योगदान रहा। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार अर्धशतक लगाए और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी

कनाडा (प्लेइंग XI): युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोवा (विकेट कीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलीगर, जसकरण सिंह, अंश पटेल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here