नई दिल्ली: फिन एलन और टिम सिफर्ट की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टूर्नामेंट में यह कीवी टीम की लगातार दूसरी जीत रही। चेन्नई में खेले गए इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया था, लेकिन बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर न्यूजीलैंड ने महज 15.2 ओवर में 175 रन बनाकर मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर बल्लेबाज टिम सिफर्ट और फिन एलन ने कमाल की बल्लेबाजी की. टिम सिफर्ट ने पारी में सिर्फ 23 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं फिन एलन का पचासा गेंद में आया. फिन एलन 50 गेंद में 84 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए. इसके अलावा सिर्फ ने 42 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे. सिफर्ट ने अपनी पारी में 12 चौके और 3 छक्के लगाए.
कैसी रही यूएई की बल्लेबाजी? जानिए पूरी कहानी
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में यूएई की बल्लेबाजी ने अच्छा प्रभाव छोड़ा। टीम की ओर से अलीशान शरफू और कप्तान मोहम्मद वसीम ने शानदार प्रदर्शन किया। शरफू ने 47 गेंदों पर 55 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। वहीं कप्तान वसीम ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 45 गेंदों में नाबाद 66 रन जड़े और इस दौरान 4 चौके व 3 छक्के लगाए। इनके अलावा मयंक कुमार ने भी तेजतर्रार अंदाज में 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत किया।
चेन्नई में खेले गए मैच में कीवी टीम के गेंदबाजों काफी संघर्ष करना पड़ा. टीम के लिए सबसे ज्यादा मैट हेनरी ने 2 विकेट हासिल किए. हेनरी ने ये दोनों विकेट पारी के आखिरी ओवर के अंतिम दो पर हासिल की. यानी वह अगले मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट लेते हैं तो उनके नाम हैट्रिक दर्ज हो जाएगा. इसके अलावा जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स के खाते में 1-1 विकेट आया, जिससे यूएई की टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना सकती.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
यूएई: आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफु, मयंक कुमार, शोएब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्धिकी, मोहम्मद रोहिद खान।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

