वनडे क्रिकेट ने छुआ 5000 मैचों का आंकड़ा, ये 10 रिकॉर्ड रहे सबसे शानदार

0

नई दिल्ली : स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच शनिवार (7 अगस्त) को खेला गया वनडे मुकाबला क्रिकेट इतिहास में खास बन गया। यह वनडे क्रिकेट के इतिहास का 5000वां मैच था। करीब 55 साल के सफर में वनडे क्रिकेट ने गेंद, जर्सी और खेल के अंदाज में कई बदलाव देखे हैं। इस दौरान कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन 50 ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा लगातार कायम रहा है। वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जबकि सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली ने लगाए हैं। एक मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वहीं, सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम भी भारत ही है।

आइए नजर डालते हैं वनडे क्रिकेट के 10 बड़े रिकॉर्ड्स पर।
  • सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम
    भारत ने 1055 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 1025 और पाकिस्तान ने 1002 मैच खेले हैं।
  • वनडे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम
    वनडे में सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 617 मैच जीते हैं। भारत ने 571 और पाकिस्तान ने 512 वनडे जीते हैं।
  • वनडे में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम
    श्रीलंका वनडे में सबसे ज्यादा 461 मैच हराने वाली टीम है। भारत ने 450 और पाकिस्तान 439 मैच गंवाए हैं। वेस्टइंडीज ने 421 मैच गंवाए हैं।
  • वनडे में किसी टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर
    इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 2022 में 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे।
  • वनडे में न्यूनतम स्कोर
    वनडे में न्यूनतम स्कोर जिम्बाब्वे के नाम है। 2004 में उसने श्रीलंका के खिलाफ 35 रन बनाए थे।
  • वनडे में सबसे ज्यादा शतक
    वनडे में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 54 शतक लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 49 शतक लगाए हैं।
  • वनडे में सबसे ज्यादा रन
    वनडे में सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 452 पारियों में 18426 रन बनाए हैं।
  • वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक
    वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक सचिन तेंदुलकर ने 96 लगाए हैं।
  • वनडे में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर
    वनडे में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर रोहित शर्मा के नाम है। नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में उन्होंने 264 रनों की पारी खेली थी।
  • वनडे में सबसे ज्यादा विकेट
    वनडे में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 350 मैचों में 534 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here