Old Friends Cricket टीम ने फ्रेंडली मुकाबला जीता, रियाज बने मैन ऑफ द मैच

0

भोपाल: ओल्ड फ्रेंड्स क्रिकेट टीम ofct ने फ्रेंडली क्रिकेट मैच में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स nst को 8 विकेट से पराजित किया। रियाज फारूकी को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रियाज ने शानदार 48 रनों की पारी खेली और एक विकेट लिया।

गोराडिया क्रिकेट ग्राउंड बिशन खेड़ी के हरे-भरे मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 122 रन बनाए।उसकी ओर से संजय शर्मा ने सर्वाधिक 32, जावेद ने 22 और प्रभात शुक्ला ने 15 रनों की पारी खेली। ओल्ड फ्रेंड्स क्रिकेट टीम की ओर से कप्तान बंटी ने दो, रियाज ,अनिल, राजन ,रविंद्र और अमिकउद्दीन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। कमल बच्चानी ने शानदार विकेट कीपिंग की।

रियाज और फैसल ने शानदार बल्लेबाजी की

जवाबी पारी खेलते हुए ओल्ड फ्रेंड्स क्रिकेट टीम ने 16.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर यह फ्रेंडली मुकाबला जीत लिया। उसकी ओर से फैसल खान ने नाबाद 55 और रियाजुद्दीन ने 48 रनों की पारी खेली। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य श्रीवास्तव ही एकमात्र गेंदबाज रहे जिन्होंने दो विकेट झटके। बाकी किसी भी गेंदबाज को कोई विकेट नहीं मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here