ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ और एसजीजीएस खालसा अमृतसर ने जीते सीबीएसई नेशनल हॉकी खिताब

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल. द ओरिएंटल स्कूल, भोपाल में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉयज हॉकी प्रतियोगिता का समापन आज रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ। अंडर-14 वर्ग के फाइनल में ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ने संजीवन स्कूल मुंबई को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया था। शूटआउट में ओपी जिंदल के खिलाड़ियों ने शानदार संयम और सटीक निशानेबाज़ी का प्रदर्शन किया।

अंडर-17 में खालसा स्कूल का दबदबा

अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में एसजीजीएस स्कूल खालसा अमृतसर ने सच्चिदानंद स्कूल तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया। खालसा स्कूल की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाया और विपक्ष को कोई मौका नहीं दिया। जसकरण को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुना गया।

अंडर-19 में रायगढ़ की टीम ने दोबारा मचाया धमाल

अंडर-19 वर्ग के फाइनल में ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ ने दिल्ली पब्लिक स्कूल बरेली को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ रायगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट में दूसरा खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब ओपी जिंदल के मानस को मिला। समापन समारोह में मुख्य अतिथि भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, स्पोर्ट्स प्रमोटर ग्रुप के अध्यक्ष अरणेश्वर शरण सिंह देव, ओलंपियन समीर दास, ओरिएंटल ग्रुप के अध्यक्ष प्रवीण ठकराल और डायरेक्टर सोनिया ठकराल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीबीएसई कोऑर्डिनेटर सागर रायकवार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here