अंडर 15 बालिका क्रिकेटरों का ओपन चयन ट्रायल 9 व 10 जून को अंकुर क्रिकेट मैदान पर

0

भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा एमपी अंडर-15 बालिकाओं की (ओपन) चयन ट्रायल भोपाल मे 9-10 जून 2025 को अंकुर क्रिकेट मैदान 6 नंबर पर सुबह 10:30 बजे से रखी गई है।

बीडीसीए के प्रवक्ता डॉ सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि इस चयन ट्रायल मे भोपाल संभाग ,सागर संभाग व नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ की बालिकाएँ हिस्सा ले सकती हैं जिनका जन्म 1.9.2010 से 31.8. 2013 के मध्य हुआ हो। बालिका क्रिकेटरों का चयन मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ इंदौर के चयनकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन मध्यप्रदेश की अंडर-15 टीम के लिए इंदौर मैं किया जाएगा। चयन स्पर्धा में शामिल होने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने साथ स्वयं का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है। सभी जानकारी हेतु चंद्रशेखर धाकड़ (9229440358) से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here