PAK vs SA: पहला टेस्ट कितने बजे होगा शुरू? जानें भारत में कहां और कैसे देखें LIVE मुकाबला

0

नई दिल्ली: पाकिस्तान 12 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। साउथ अफ्रीका की टीम करीब 4 साल बाद पहली बार पाकिस्तान की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेगी। पिछली बार जब 2021 में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हुई थी, तब बाबर आज़म की कप्तानी में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया था। इस बार साउथ अफ्रीकी टीम के पास उस हार का बदला लेने और नए सत्र की मजबूत शुरुआत करने का सुनहरा मौका होगा।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 30 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें 17 बार साउथ अफ्रीका की टीम ने बाजी मारी है जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 6 बार ही जीत नसीब हुई है। 7 बार मैच ड्रॉ पर छूटे। साल 2007-08 के बाद साउथ अफ्रीका के पास पाकिस्तान की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका होगा।

PAK vs SA, 1st टेस्ट मैच डिटेल्स

तारीख: 12-16 अक्टूबर
वेन्यू: गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

PAK vs SA पहला टेस्ट: भारत में कब और कैसे देखें लाइव मुकाबला?

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 12 अक्टूबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत में टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट नहीं होगा। हालांकि, फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आसिफ अफरीदी, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नोमान अली, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम: एडन मारक्रम (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज (केवल दूसरा टेस्ट), वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल वेरिन।

पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 12-16 अक्टूबर, गद्दाफी स्टेडियम (लाहौर)
दूसरा टेस्ट: 20-24 अक्टूबर, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (रावलपिंडी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here