पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दी मात, अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा; बांग्लादेश बाहर

0

नई दिल्ली : अंडर 19 एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की अंडर 19 टीम का सामना बांग्लादेश की अंडर 19 टीम से हुआ। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 31.4 ओवर में 138 रन पर ही ढेर हो गई। जवाब में पाकिस्तानी टीम ने 21.5 ओवर में एक विकेट खोकर 141 रन बनाए और 9 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट की पहली फाइनलिस्ट बनी। पाकिस्तान के लिए एक बार फिर से गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

रिजवानुल्लाह ने 8 ओवर में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सैय्याम को 29 रन देकर 2 विकेट मिले। इन दोनों के अलावा अली रजा, हसनैन अब्बास और अहमद हुसैन को 1-1 विकेट मिला। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 50 रन ओपनर अब्दुल्लाह अल मुही ने बनाए। पाकिस्तान के लिए 139 रन का आसान लक्ष्य चेज करते उतरे दोनों ओपनर्स उस्मान खान और हयाम खान ने बेहतरीन शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं और टीम को 9 विकेट से आसान जीत दिला दी। उस्मान 54 गेंद पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हयाम ने 72 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली।

अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान का विजय अभियान जारी

अंडर 19 एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। इस टीम ने ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीते थे। उसके बाद अब सेमीफाइनल मैच जीतते हुए पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान ने यूएई को 9 विकेट, भारत को 3 विकेट और नेपाल को 101 रन से मात दी थी। ग्रुप स्टेज के बाद ग्रुप ए की अंकतालिका में भी पाकिस्तान टॉप पर रही थी। अब 14 नवंबर को फाइनल में पाकिस्तान की टीम भारत और अफगानिस्तान के बीच हो रहे सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here