बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ऐलान, चार नए खिलाड़ियों को मौका

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने मई में बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार (18 अप्रैल) को 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। टीम में चार अनकैप्ड खिलाड़ियों—अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस और गाजी घोरी—को शामिल किया गया है। इनमें से केवल घोरी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव है, जिन्होंने पिछले महीने मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था। वहीं पाकिस्तान को बतौर कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज अहमद को इस सीरीज के लिए हेड कोच नियुक्त किया गया है।

शान मसूद टीम की कप्तानी करते रहेंगे, लेकिन कोचिंग स्टाफ बदल गया है। सरफराज के अलावा पूर्व टेस्ट क्रिकेटर असद शफीक और उमर गुल एक को क्रमश: बैटिंग और बॉलिंग कोच बनाया गया है। सरफराज ने पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पाकिस्तान शाहीन के मेंटर/मैनेजर भी थे। शफीक ने पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा

शफीक 77 मैचों में 12 शतक के साथ 4660 रन बनाए। गुल ने भी पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं। कुल 237 मैच में उन्होंने 427 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम 2 मई को बांग्लादेश दौरे पर जाएगी। पाकिस्तान सुपर लीग का 3 मई को फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी तुरंत दौरे पर रवाना होंगे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 8 मई से शुरू होगी। पहला मैच ढाका में 8-12 मई और दूसरा सिलहट में 16 से 20 मई तक चलेगा।

पाकिस्तान का स्क्वाड

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here